अकाउंटिंग और टैक्स

टैली प्राइम में पेरोल कैसे सेटअप करें — पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1. टैली प्राइम में पेरोल मैनेजमेंट क्या है?

पेरोल मैनेजमेंट यानी कर्मचारियों की कमाई, भत्ते, कानूनी कटौतियाँ (पीएफ, ईएसआई, प्रोफेशनल टैक्स, टीडीएस), अटेंडेंस और मासिक सैलरी भुगतान की पूरी प्रक्रिया। टैली प्राइम में यह सब सीधे अकाउंटिंग से जुड़ा होता है — सैकड़ों कर्मचारियों की पे-स्लिप सेकंडों में तैयार हो जाती हैं।

2. पेरोल सेटअप का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

स्टेप 1: पेरोल फीचर ऑन करें (F11)

F11: Features दबाकर "Maintain Payroll" को Yes करें। अगर कंपनी में पीएफ/ईएसआई जैसी कटौतियाँ लागू हैं तो "Enable Payroll Statutory" भी Yes करें।

स्टेप 2: कर्मचारी ग्रुप और कर्मचारी बनाएँ

Create > Employee Groups में विभाग बनाएँ (अकाउंट्स, सेल्स, ऑपरेशन्स)। फिर Create > Employees में हर कर्मचारी का ब्योरा भरें — जॉइनिंग डेट, बैंक अकाउंट व आईएफएससी, पैन, आधार और पीएफ/ईएसआई नंबर।

स्टेप 3: अटेंडेंस और प्रोडक्शन टाइप बनाएँ

स्टेप 4: पे हेड्स (सैलरी के हिस्से) बनाएँ

स्टेप 5: सैलरी स्ट्रक्चचर बनाकर पेरोल प्रोसेस करें

हर कर्मचारी या ग्रुप के लिए सैलरी स्ट्रक्चर तय करें (बेसिक + भत्ते − कटौतियाँ)। फिर हर माह अटेंडेंस एंट्री के बाद Payroll Voucher से पूरे वेतन की एंट्री एक साथ करें — पे-स्लिप अपने आप बन जाती हैं।

ध्यान रखें: पेरोल की एंट्री सही अटेंडेंस पर निर्भर करती है — माह के अंत में अटेंडेंस रजिस्टर से मिलाकर ही एंट्री करें, वरना वेतन गलत बन सकता है।

3. पेरोल सीखने से क्या फायदा?

Shree Computer Education

छपर (चूरू, राजस्थान) का अग्रणी कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान। टैली प्राइम (GST के साथ), एडवांस्ड एक्सेल, आरएस-सीआईटी, ग्राफिक डिज़ाइन और सरकारी मान्यता प्राप्त कोर्सेज में 100% प्रैक्टिकल ट्रेनिंग।

🚀 प्रैक्टिकल तरीके से सीखना चाहते हैं?

श्री कंप्यूटर एजुकेशन में जुड़ें — 100% हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, रियल प्रोजेक्ट्स और सरकारी मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट!

संपर्क करें / एडमिशन लें